Rampur-News:घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

प्रेम विवाह के पश्चात पति पत्नी में उपजे घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की मौत से दोनों घरों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के ज्योहरा गांव निवासी विक्रम सिंह का चार बर्ष पूर्व गांव निवासी 24 बर्षीय शोभा के साथ प्रेम विवाह हुआ था। दो बर्ष पहले शोभा ने एक बेटी तथा छः माह पूर्व एक पुत्र को जन्म दिया। मंगलवार को शोभा मायके जाने की जिद कर रही थी। जिसको लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। दोपहर बाद विक्रम मोटरसाइकिल ठीक कराने चला गया। घर के बाकी सदस्य घर के बाहर बैठे थे। दोनों बच्चों के साथ घर मे अकेली शोभा ने दोनों बच्चों को सुला दिया तथा स्वयं कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर लटक गयी। घर के लोग जब कमरे में पहुंचे तो शोभा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। आनन फानन में शोभा को फांसी के फंदे से निचे उतारा। सांस चलती देख परिजनों ने शोभा को मिलक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की रात उपचार के दौरान शोभा ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गयी जहां परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्यवाही व शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सूचना के बाद विधिक कार्यवाही हेतु नायाव तहसीलदार व कोतवाल धनंजय सिंह अस्पताल पहुंचे तथा पंचनामा की कार्यवाही की। इस दौरान परिजन पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाते रहे। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस परिहार ने मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली तथा मृतका के पति विक्रम से पूछताछ की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

**Rampur News: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन 🎓📚**