*Rampur News : भारत सरकार करवा रही है “आधार” पर चित्रकला, निबंध और सृजनकारी प्रतियोगिता का आयोजन,7 से 18 साल तक बच्चे हिस्सा ले और जीते ईनाम**

प्रतियोगिता का आयोजन चार वर्गों में किया जा रहा है, प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को बढ़ावा देने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चित्रकला/निबंध एवं सृजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट दो बार करना होता है। पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 05 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर और दूसरा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 15 वर्ष की आयु में करना होता है। अगर पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 07 साल से पहले और दूसरा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 17 साल से पहले करवाया जाता है तो यह निःशुल्क होता है परंतु अगर इसके बाद करवाया जाता है इसके लिए 100 रुपए का शुल्क देना होता है।

ऐसे बच्चे जिनका अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभी नहीं हुआ है वे अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपना अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवाएं और प्रतियोगिता में भाग लें। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को आधार केंद्र जाकर बताए गए विषय पर 4 आधार के पेपर पर बताए गए विषय के अनुसार चित्रकला/निबंध/सृजन की प्रति बनाकर निम्म दिए गए ईमेल, व्हाट्सएप नंबर या पते पर भेजना होगा। कोई भी प्रतियोगी एक से अधिक श्रेणियों में भाग ले सकता है। उसे अलग-अलग प्रतियोगिता की प्रविष्टि में केवल एक प्रति भेजनी होगी अर्थात पेंटिंग या निबंध।

प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2024 है। चित्रकला/सृजन/निबंध जमा करते समय ए 4 पेपर के पीछे अपना नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर, अभिभावक का नाम और आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने के बाद प्राप्त रसीद पर अंकित नामांकन संख्या, तिथि और समय नीचे दिए गए प्रारूप में भरें।

नामांकन पहचान संख्या:

__/__/__/__/__/__/__/__/__/__/__/__     आयु      ________ वर्ष

D D  M M  Y Y Y Y                     समय      H H M M S S

प्रतियोगिता का विषय आयु वर्ग के अनुसार:

क्रम संख्या  आयु वर्ग                                      प्रतियोगिता का विषय
1                   07 वर्ष से कम आयु के बच्चे            मेरा आधार, मेरी पहचान (चित्रकला)
2                   07 वर्ष से कम आयु के बच्चे            मेरा आधार, मेरी पहचान (चित्रकला और सृजन)
3                   08 वर्ष से 13 वर्ष तक के बच्चे           स्वच्छ भारत के लिए मेरा आधार (निबंध और चित्रकला)
4                   14 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चे           स्वच्छ भारत के लिए मेरा आधार (निबंध और चित्रकला)

चित्रकला में बच्चे अपने आयु के अनुसार वाटर कलर, क्रेयॉन या स्केच पेन का प्रयोग कर सकते हैं। 
अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता लगाने के लिए: https://bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर लॉग इन करें।

ईमेल: rolko.uidai@gmail.com        व्हाट्सएप: 8004913799        पता: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ, चौथी मंजिल, टावर ए, टस, पिकअप भवन, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ – 226010

---

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : नत्थू की शिकायत पर मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी, जानी हकीकत