Ramur News (मिलक) :मिलक के सरकारी अस्पताल से डॉक्टर गायब, इलाज को तड़प रहे लोग

आज यानी सोमवार को भाई बहनों का रक्षा बंधन का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा। सड़कों पर भारी संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन दौड़ रहे हैं। नगर में भारी भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाते हुते एंव सड़कों पर कुशल संचालन करवा रही है। उधर त्योहार के मद्देनजर मिलक के सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहना चाहिए था। मनमानी के चलते ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व स्टाफ सुबह से  नदारद है। अस्पताल में पहुंचने बाले मरीज व लड़ाई झगड़े के घायल मेडिकल के लिए सुबह से अस्पताल में तड़प रहे हैं। गंभीर रूप से बीमार भूपराम निवासी ग्राम आगापुर अपने पुत्र के साथ अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर के मौजूद न होने पर उनकी तवियत और जायदा बिगड़ गयी। आनन फानन में परिजन भूपराम को नगर के प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर मौजूद भीम आर्मी के लोगों ने जमकर हंगामा काटा तथा अधिकारियों को फोन कर अस्पताल में डॉक्टर न होने की सूचना दी। मारपीट में घायल हुए सिर्रा गांव निवासी दीपक मेडिकल कराने पुलिस की अभिरक्षा में अपराह्न 11 बजे  अस्पताल पहुंचा लेकिन पांच घंटे बाद भी उसका मेडिकल नहीं हो सका। शहजादनगर थाना क्षेत्र के कमोरा गांव निवासी बसीम को लाडपुर गांव में दबंगों ने बुरी तरह लाठी डंडो से पीटा। वह दर्द से कराहा रहा है। मेडिकल कराने को वह भी तीन घंटे से अस्पताल में बदहाल अवस्था मे पड़ा है। सुबह 8 बजे से अस्पताल में डॉक्टर न होने पर भीम आर्मी के लोगों में आक्रोश है। भीम आर्मी के लोग अस्पताल में एकत्रित हो गए हैं और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : चारों शवों को देखने के लिए खाता नगरिया गांव की गलियों में उमड़ा हुजूम