Rampur News **68वीं प्रदेशीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन,देखे आज कौन कौन जीता**

आज, 4 सितंबर 2024 को सीगन खेड़ा के स्टोटर्फ स्टेडियम में 68वीं प्रदेशीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, मंडल संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, और प्रतियोगिता आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने उद्घाटन किया। 

बालिका वर्ग में पहला मैच आगरा मंडल और बरेली मंडल के बीच खेला गया, जिसमें बरेली मंडल ने आगरा मंडल को 2-0 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में अलीगढ़ मंडल ने बरेली मंडल को 2-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ मंडल ने कस्तूरबा गांधी मुरादाबाद मंडल को 3-0 से हराया। 

तीसरे स्थान के लिए कस्तूरबा गांधी मुरादाबाद मंडल और बरेली मंडल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कस्तूरबा गांधी मुरादाबाद को बरेली मंडल ने 2-1 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला बालिका वर्ग में मेरठ मंडल और अलीगढ़ मंडल के बीच कल खेला जाएगा।

अंडर 17 बालक वर्ग में क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। मुरादाबाद मंडल ने मेरठ मंडल को 7-0 से, लखनऊ मंडल ने आगरा मंडल को 2-0 से, और झांसी मंडल ने सहारनपुर मंडल को 6-0 से हराया। तृतीय स्थान के लिए प्रयागराज मंडल ने लखनऊ मंडल को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। अंडर 17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मुरादाबाद मंडल और झांसी मंडल के बीच कल खेला जाएगा।

अंडर 15 बालक वर्ग में प्रयागराज मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 5-0 से हराया। सेमीफाइनल में प्रयागराज मंडल को मुरादाबाद मंडल ने 1-0 से, और आगरा मंडल ने लखनऊ मंडल को 1-0 से हराया। तृतीय स्थान के लिए प्रयागराज मंडल ने लखनऊ मंडल को 4-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। अंडर 15 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला आगरा मंडल और मुरादाबाद मंडल के बीच कल खेला जाएगा।

जनपदीय क्रीड़ा प्रभारी और इस प्रतियोगिता के संयोजक अरविंद कुमार भास्कर ने बताया कि कल के सेमीफाइनल मुकाबले 2:00 बजे से पहले निपटाए जाएंगे। कल के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख और जिलाधिकारी महोदय रहेंगे।

इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार, ओलम्पियन राजेन्द्र सिंह रावत, मंडल क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर, और अन्य प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News,पटवाई पुलिस ने हत्या मामले मे एक महिला को किया गिरफ्तार न्यायलय मे किया पेश