Rampur News : रामपुर में लवजिहाद से आक्रोशित हुए हिन्दू संगठन,पुलिस ने तीन को भेजा जेल

रामपुर में में लवजिहाद की सूचना से हिन्दू संगठनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशितों के हंगामे के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पूलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया। पटवाई थाना क्षेत्र निवासी महिला पटवाई थाना पहुंची। महिला ने हिन्दू संगठन के लोगों को बताया कि  शुक्रवार को उसकी पुत्री को पड़ोस में रहने बाला युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। सुबह दस बजे जब वह घर पहुंची तो उसकी बेटी घर से गायब थी। उसने पुत्री की बहुत खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शाम को गुप्त सूचना मिली कि उसकी पुत्री को पड़ोस में रहने बाला हुसैन भगा ले गया है।उसने पुत्री के गायब होने की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला की बात सुनकर हिन्दू संगठन के लोगों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। थाने में हंगामा देख पुलिस के होश उड़ गए। करीब एक घंटे तक चले बबाल के बाद पुलिस ने तत्काल पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की तथा तीन लोगों को हिरासत में लिया। रिपोर्ट दर्ज होने व तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद हिन्दू संगठन के लोग शांत हुए। आक्रोशितों के शांत होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमरनाथ वाल्मीकि ने बताया कि इंस्पेक्टर पटवाई की कार्य शैली बिल्कुल भी ठीक नहीं है। पटवाई थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने युवती की बरामदगी के लिए चौबीस घंटे का आश्वासन दिया है।यदि कल तक युवती बरामद नहीं हुई तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है दबीस दी जा रही है जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा-अमरनाथ वर्मा थाना प्रभारी पटवाई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : चारों शवों को देखने के लिए खाता नगरिया गांव की गलियों में उमड़ा हुजूम