Rampur News : लर्निंग लैडर स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

नगर के लर्निंग लैडर स्कूल में नवरात्र और दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रामलीला का प्रदर्शन कर अच्छाई की जीत का संदेश दिया और पर्यावरण अनुकूलित रावण के पुतले का दहन न कर पर्यावरण को दूषित होने से बचाने का संदेश भी दिया। इस खास मौके पर विद्यालय की संस्थापक व ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार  ने  मां सरस्वती  के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ  किया। संबोधन में  दशहरा पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बच्चों की बड़ी भागीदारी के साथ कुछ आकर्षक आंतरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं।बच्चों ने रामलीला की आकर्षक प्रस्तुति देकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। नवरात्रि और दशहरा उत्सव की शुरुआत मां जगदंबे की मनमोहक आरती और सामुहिक नृत्य से हुई।  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम कथा रही। जिसमें युवा कलाकारों ने विभिन्न पात्रों का चित्रण किया। भगवान राम के जन्म से रावण वध के पश्चात अयोध्या लौटने तक की कथा प्रस्तुत की।दशहरा उत्सव का समापन गरबा और डांडिया नृत्य से हुआ। प्रबंधक दर्शिता गंगवार ने कहा कि राम कथा का हर चरित्र बच्चों को आदर्श बनाने में सक्षम है भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही हम नए समाज की संरचना कर सकते हैं।  सह संस्थापक  शुभांक प्रकाश ने सच्चे मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षको ने किया तथा समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

*Rampur News: 68वीं मंडलीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ 🎉**