झारखंड के राज्यपाल का मिलक में भव्य स्वागत, राम वाटिका का किया शुभारंभ


झारखंड के राज्यपाल व बरेली से सात बार भाजपा से सांसद रहे संतोष गंगवार आज एक निजी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिलक पहुंचे। झारखंड के राज्यपाल बनने के बाद प्रथम बार मिलक नगर आगमन पर उनका ढोल नगाड़े व आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। जलिफ़ नगला गांव स्थित राम वाटिका कालौनी में प्रवेश करते ही उनकी एक झलक देखने व उनका फूल मालाओं से स्वागत करने बालों का हुजूम उमड़ गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने विशालकाय नव स्थापित राम वाटिका का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि नगर के समीप विशालकाय राम वाटिका कालौनी मिलक कस्बे को एक नई पहचान देगी। राम वाटिका मिलक तहसील मुख्यालय का हृदय बनकर उभरेगी तथा पुनः एक नई मिलक के रूप में जानी जाएगी। राज्यपाल ने राम वाटिका के स्वामी रिंकू बग्गा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने मिलक क्षेत्रबासियों को एक अनमोल तोहफा दिया है। जहां क्षेत्र के लोग एक शांतिपूर्ण एंव संस्कारवान वातावरण में प्रवेश कर जीवन के नए आयामों पर सफलता हासिल करेंगे। इस दौरान राज्यपाल राम वाटिका में चल रहे श्री खाटू श्याम संकीर्तन के प्रांगण में पहुंचे और भक्तों के साथ बैठ कर श्री खाटू श्याम संकीर्तन को सुना। प्रसिद्ध गायक कलाकार संजय पारिक के भजनों को सुन वह भक्तों के साथ भक्तिमय बातावरण में खो गए। सूक्ष्म जलपान के बाद झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार अपने गंतव्य को रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रशानिक अधिकारी, भारी पुलिस फोर्स तथा मिलक क्षेत्र व बरेली जिले के गणमान्य लोग मौजूद रहे। फिलहाल राम वाटिका के डेढ़ सौ बीघा में बनने जा रहे करीब ढाई सौ विला(मकान) के नमूने लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। रविवार को शुभारंभ के बाद राम वाटिका में निर्मित होने जा रहे विलाओं(मकानों) की बुकिंग शुरू हो गयी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK