Rampur News: रास्ता भटकी महिला को पुलिस ने पहुंचाया घर


दिनांक 26.02.2025 को थाना खजुरिया पर नियुक्त उ0नि0 श्री अजय पंवार मय हमराहीयान का0 787 सोहित कुमार मय महिला का0 602 कोमल द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग/गस्त की जा रही थी दौराने चैकिंग/गस्त ग्राम अहरो में एक महिला रोड़ किनारे हाथ मे बैग लिये घूमती हुई मिली, महिला से नाम पता पूछने पर महिला ने थाना शेरगढ जिला बरेली का निवासी बताया। उपरोक्त महिला से रात्री में अकेले घूमने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह शीशगढ किसी काम से आयी थी। वापस जाते समय अधेरा होने के कारण रास्ता भटक गयी । उक्त महिला के परिजनों से जरिये फोन सम्पर्क कर महिला के पति व अन्य परिजनों के बारे मे जानकारी की गयी तो उक्त के बारे मे कोई जानकारी नही हो सकी। इस पर उक्त महिला के बताये अनुसार उक्त महिला को महिला आरक्षी 602 कोमल की निगरानी मे साथ लेकर थाना शेरगढ पुलिस की मदद से उसके परिजनो का पता लगाते हुए महिला को सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्य से महिला के परिजनों द्वारा थाना खुजरिया पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : व्यापारियों के साथ पुलिस की बैठक, समस्याओं के समाधान पर जोर 🏛️📢