शनिवार को आर्य समाज सभा शाखा सिहारी का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन के प्रथम बेला में हुए यज्ञ पर प्रकाश डालते हुए यज्ञ के ब्रह्मा पंडित वीर देव आर्य एवं स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बताया कि हवन करने से हमारा पर्यावरण शुद्ध होता हैं। इसी क्रम मे दूसरी बेला मे पंडित उदय वीर आर्य ने ईश्वर के बारे मे बताया कि वह सर्व व्यापक है संसार में कही भी कोई ऐसा स्थान नहीं हैं जहाँ ईश्वर न हो ।और बताया कि उसके अनेक नामों में से श्रेष्ठ और मुख्य नाम ओ३म् हैं।इसी क्रम मे किरन आर्या ने ईश्वर भक्ति पर प्रकाश डालते बताया कि ईश्वर दिखाई क्यों नही देता हैं? स्वयं उत्तर देते हुए कहां कि ईश्वर निराकार होने के कारण दिखाई नहीं देते हैं। आर्य प्रतिनिधि सभा बरेली के कोषाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह आर्य कुल्छा खुर्द ने अन्धविश्वास पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम के अध्यक्ष ओमवीर वैदिक ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन रामपुर के मीडिया प्रभारी रमेश आर्य ने किया। गंगा राम आर्य, चिरन्जी लाल आर्य, गंगा राम आर्य ,राम भरोसे लाल आर्य ने सहयोग किया। आर्य समाज सिहारी के प्रधान हरदयाल आर्य ने सभी का धन्यवाद अदा किया।
The Menu of this blog is loading..........
1 टिप्पणियाँ
में आर्य समाज के कुछ सिधान्तो से सहमत हूँ लेकिन हवन से वातावरण शुद्ध असहमत
जवाब देंहटाएं