Rampur News: भाजपा ने पूर्व विधायक के बेटे को सौंपी रामपुर जिले की कमान



रामपुर में भाजपा ने आगामी पंचायती चुनाव को लेकर बड़ी रणनीति बनाई है और इस बार युवा नेता को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। 
बर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात्र 33 सीटों पर विजय हासिल हुई थी।इससे पहले बर्ष 2019 में भाजपा ने 62 सीटों पर अपना परचम लहराया था। 2024 में लोकसभा चुनाव में यूपी में मिली करारी हार के बाद भाजपा संगठन को दुरस्त करने में लग गयी थी। बता दें कि बर्ष 2019 में सपा के कद्दावर नेता आज़म खान सपा बसपा गठबंधन में रामपुर से सांसद चुने गए थे। इसके बाद आज़म खान के ऊपर मुकदमों की झड़ी लग गयी एक बाद एक आरोपों में घिरे आज़म खान जेल चले गए। जिस कारण उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गयी। जिसके बाद रामपुर में उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में भाजपा ने रामपुर की बहुसंख्यक आबादी का नेतृत्व करने बाले घनश्याम सिंह लोधी को चुनाव मैदान में उतारा और वह जीत गए। बर्ष 2024 में भाजपा ने पुनः घनश्याम सिंह लोधी पर दांव खेला लेकिन इस बार लोकसभा के आम चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उधर भाजपा ने दलित वोट में सेंध लगाने के लिए दलित जिलाध्यक्ष की कुर्सी हंसराज जाटव पुप्पू को सौंप दी थी। लोकसभा में हुई करारी हार के बाद भाजपा संगठन के फेरबदल में जुट गई।लेकिन दिल्ली चुनाव के चलते संगठन में फेरबदल को विराम दे दिया गया। दिल्ली में हुए चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया और केजरीवाल की सरकार को दिल्ली से उखाड़ फेंका। भाजपा ने महाकुंभ मेले के आयोजन के बाद संगठन के फेरबदल का काम शुरू किया। रामपुर में भाजपा अध्यक्ष पद के लिए जिले के कई नामचीन नेताओं ने आवेदन किया था। होली के पर्व बीतने के ठीक दो दिन बाद भाजपा ने रविवार को यूपी के तमाम जिलाध्यक्षों को बदल दिया। रविवार को रामपुर के जिलाध्यक्ष पद की सभी अटकलें दूर हो गयीं। रामपुर पहुंचे भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों ने भाजपा के जिला कार्यलय में बैठक की तथा लंबे समय से भाजपा में सक्रिये रूप से पार्टी के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी निभा रहे मिलक क्षेत्र के धनेली उत्तरी गांव निवासी पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार के पुत्र एंव युवा भाजपा नेता हरीश गंगवार को रामपुर का जिलाध्यक्ष  बनाये जाने की घोषणा की।  हरीश गंगवार के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के सभी भाजपाइयों ने हृदय से स्वागत किया। हरीश गंगवार के जिलाध्यक्ष बनने पर खासकर जिले युवाओं में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद उनके बिलासपुर रोड स्थित आवास पर समर्थकों की भीड़ जमा ही गयी। मिलक में भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है।समर्थकों तथा भाजपाइयों को नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार के मिलक पहुंचने का इंतजार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का मिलक में भव्य स्वागत, काफिले से हाइवे हुआ जाम