मिलक नगर में बसपाइयों ने कैडर केम्प का आयोजन किया जिसमें उन्होंने बसपा शासनकाल का बखान किया तथा सेक्टर व बूथ कमेटी दुरस्त करने पर जोर दिया। मंगलवार को नगर निवासी नवनीत यदुवंशी के प्रतिष्ठान पर बसपा का कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। कैडर कैम्प को संबोधित करने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य मंडल कोर्डिनेटर रणविजय सिंह, मंडल कोर्डिनेटर ऋषिपाल सिंह, जिला प्रभारी प्रमोद निरंकारी तथा जिलाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश बौद्ध का बसपाइयों ने नगर के अम्बेडकर पार्क चौराहे पर फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद बसपाइयों ने अम्बेडकर पार्क की तरफ रुख किया जहां डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जय भीम के नारों की गूंज के साथ बसपाइयों का काफिला रैली के रूप में कैडर कैम्प स्थल पहुंचा।कैडर केम्प में बहुजन महापुरुषों को नमन करने के बाद उपस्थित सभी बसपा कार्यकर्ताओं का परिचय लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रणविजय सिंह ने वर्तमान की केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि वर्तमान में अधिकारी बेलगाम हैं। भ्रस्टाचार चर्म सीमा पर है। बसपा सरकार में अधिकारी समय से दफ्तरों में बैठते थे तथा फरियादियों की तसल्लीपूर्वक समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराते थे। आज प्रत्येक शनिवार को लगने बाले समाधान दिवस बसपा सरकार की देन है। रोजगार को लेकर पूरे देश के युवाओं में त्राहि त्राहि मची हुई है। सरकार की धानसेठी नीतियों के कारण देश में निजीकरण ने पैर पसार लिए हैं जिस कारण गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, शिक्षा का गिरता स्तर चर्म सीमा पर। वर्तमान की सरकारों में धन्नासेठ और ज्यादा अमीर तथा किसान व मजदूर दिन प्रतिदिन और ज्यादा गरीब होते जा रहे हैं। बसपा में बेहतर कानून व्यवस्था के चलते कभी दंगे और साम्प्रदायिक हिंसा नहीं हुई। वर्तमान में पिछड़ा व दलित सरकार के निशाने पर। उनके साथ होने बाली हिंसक घटनाएं आये दिन बढ़ती जा रही हैं। लेकिन सरकारों के नुमाइंदे चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। राष्ट्रीय मीडिया को घेरते हुए उन्होंने कहा कि देश का चौथा स्तंभ पूर्ण रूप से बिक चुका है। जनता के मूलभूत मुद्दों को छोड़ तथा सरकारों की नाकामी छुपाने को साम्प्रादायिक मुद्दों को प्रसारित करते हैं तथा दिन रात अंधविश्वास पर डिबेट करते हैं। चुनावों में राष्ट्रीय मीडिया बसपा का दुष्प्रचार करके बसपा को बदनाम करने का काम करती है जिस कारण बहुजन समाज के भोलेभाले लोग गुमराह हो जाते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया बहुत सक्रिय हो चुकी है जिससे राष्ट्रीय मीडिया की तत्काल पोल खुल जाती है। कहा कि प्रदेश की जनता बसपा शासनकाल को याद कर रही है। प्रदेश की जनता पुनः बसपा सरकार लाने की ठान चुकी है।आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव में बसपा का परचम लहराने जा रहा है। मंडल कोर्डिनेटर ऋषिपाल गौतम ने बसपा शासनकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर्वसमाज के बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में, विकास कार्यों के क्षेत्र में, रोजगार के क्षेत्र में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बहुत बड़े और अहम फैसले लिए जिन्हें जमीनी स्तर पर लागू किया। प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए उन्होंने तमाम नए डिग्री कालेज, पॉलिटेक्निक कालेज, नर्सिंग कालेज तथा कई यूनिवर्सिटी की स्थापना की। गांव में पक्की सड़के व उनकी साफ सफाई के लिए सफाई कर्मचारी नियुक्त किये। प्रदेश में बसपा ने अभियान चलाकर सरकारी नौकरियों के बैकलाक को पूरा किया।निष्पक्ष शिक्षक व पुलिस भर्ती का जिक्र देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होता है। बसपा सरकार में मायावती ने प्रत्येक समाज को भागीदारी दी। जिला प्रभारी प्रमोद निरंकारी ने कहा कि बसपा सरकार प्रत्येक समाज को नेतृत्व देकर उन्हें विधायक, मंत्री, आयोगों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाकर सशक्त किया। इस प्रकार प्रदेश में चौतरफा विकास की गंगा वह गयी। कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलूँ हैं दोनों ही धन्ना सेठों की पार्टी हैं जो कि देश के 85 प्रतिशत बहुजनों का पेट काटकर सिर्फ धन्नासेठों के पेट भरने का काम करती हैं। वर्तमान में देश की जीडीपी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जिससे देश के ऊपर भुखमरी और गरीबी के बादल मंडराना शुरू हो गए हैं। विधान सभा प्रभारी ओमकार बौद्ध ने कहा कि बसपा के संगठन से अन्य पार्टियों ने सीख ली और उन्होंने भी बूथ व सेक्टर के पदाधिकारियों को बनाना शुरू किया। इससे पहले बसपा के अलावा किसी पार्टी में कोई भी बूथ व सेक्टर का पदाधिकारी नहीं होता था। बसपा सरकार में पार्टी की नींव बूथ अध्यक्ष तथा सेक्टर अध्यक्ष का पूरा सम्मान किया गया। दोनों पदाधिकारियों को देखते ही अधिकारी और कर्मचारी खड़े हो जाते थे। बसपा की पुनः सरकार बनने पर फिर से पार्टी के पदाधिकारियों को सम्मान मिलेगा और सर्वसमाज का चौतरफा विकास होगा। मुख्य अतिथि ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए पुनः बूथ व सेक्टर कमेटियों को दुरस्त करने के निर्देश दिए। कैम्प की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरनन्दन सागर ने संचालन जिला महासचिव रमेश श्रीवास्तव किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी ओमकार लेखपाल, विधानसभा महासचिव परमानंद श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अमित रामपुरी, वीबीएफ सयोंजक दिलीप सागर ,अर्जुन सागर, नितिन, मुर्तजा, इसरार अली,इस्लाम नवी,वीरेंद्र सागर, रमेश सागर, मक्खन लाल सागर, नजमी खान, आदि के साथ क्षेत्र के सेक्टर व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
The Menu of this blog is loading..........
0 टिप्पणियाँ