रामपुर। वैश्य समाज, रामपुर द्वारा 9 मार्च 2025 को शगुन मंडप हाल, माल रोड पर होली रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम की भव्य शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक श्री आकाश सक्सेना और गुंजन सक्सेना, वैश्य समाज की संरक्षक श्रीमती रिचा अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष CA अनुश्री अग्रवाल, जिला महामंत्री CS नेहा गर्ग और जिला कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम की संयोजिकाएं जिला सांस्कृतिक सचिव प्रीती अग्रवाल, संगठन मंत्री अर्चना अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राशि अग्रवाल और नगर उपाध्यक्ष पूजा अग्रवाल रहीं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेविका और आर्ट ऑफ लिविंग की टीचर, टी-सूची ब्रांड की डायरेक्टर श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल और जिला अध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल ने मोमेंटो और पटका पहनाकर सम्मानित किया। अनुश्री अग्रवाल ने समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट कार्यों से सदन को अवगत कराया।
संस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
कार्यक्रम में महिलाओं ने अतिथियों का गुलाल और पुष्प वर्षा से स्वागत किया। राधा-कृष्ण नृत्य से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें राशि अग्रवाल और मेघा अग्रवाल ने प्रस्तुति दी।
इसके बाद दयावती मोदी एकेडमी की 12वीं की छात्रा सिद्धि अग्रवाल और उनके साथियों द्वारा हास्य कवि सम्मेलन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा सदन हंसी से गूंज उठा। बच्चों की शानदार प्रस्तुति के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
महिला विंग की जिला अध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता और करिश्मा गुप्ता ने होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता और उनकी सखियों नीतू गुप्ता, प्रीती अग्रवाल, सीमा अग्रवाल ने "आज रंग देगी राधा तुझे" पर सुंदर नृत्य किया।
अर्चना अग्रवाल, रूपम गुप्ता, ममता गुप्ता, संगीता पवार, सुप्रिया भट्ट और खुशबू अग्रवाल ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
अर्चना अग्रवाल और रूपम गुप्ता द्वारा होली की हास्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे खूब सराहा गया।
खेल-कूद और मनोरंजन का रहा विशेष आयोजन
कार्यक्रम में हाउजी, पंक्चुअलिटी, सरप्राइज गेम्स और फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वैश्य समाज ने दिया भाईचारे का संदेश
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली का त्योहार सभी को एकता, प्रेम और खुशियां बांटने का संदेश देता है।
अंत में पुरुष विंग के जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, CA संघ के जिला अध्यक्ष CA अंकुर अग्रवाल और महिला संगठन की जिला अध्यक्ष CA अनुश्री अग्रवाल ने सभी अतिथ
0 टिप्पणियाँ