रामपुर। समाजवादी पार्टी ने सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और बदायूं के सांसद आदित्य यादव को झारखंड राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के तहत दोनों सांसदों ने 3 और 4 मार्च 2025 को झारखंड का दौरा किया।
झारखंड पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव और अन्य पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सांसदों ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बैठकें कीं।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए कार्यों को जनता तक ले जाना जरूरी है, जिससे पार्टी को मजबूती मिले।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और नए सदस्यों को जोड़ने की अपील की। साथ ही, सभी को समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पित रहते हुए पार्टी के हित में कार्य करने का संदेश दिया।
यह दौरा झारखंड में समाजवादी पार्टी के विस्तार और संगठन को मजबूती देने के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ