Rampur News: फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए भाकिसं ने ब्लॉक में दिया धरना


भारतीय किसान संघ ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिलक ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से फूले प्रशासन ने तत्काल आवारा पशुओं को पकड़वा लिया। शनिवार को  भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेश शर्मा के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी व नगला उदई गांव के किसान नगर स्थित पटेल पार्क में एकत्रित हुए। यहाँ से प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर आरोप लगाया कि क्षेत्र के ग्राम नगला उदई में आवारा पशुओं का बड़ा झुंड किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। शिकायत के बाबजूद अधिकारी आवारा पशुओं को पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सभी ब्लॉक परिसर पहुंच गए जहां दरी बिछाकर प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन होता देख खंड विकास अधिकारी के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने संघ के जिलाध्यक्ष वीरेश शर्मा से तत्काल आवारा पशुओं पकड़ने का आश्वासन दिया। तत्काल गांव में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टीम भेजी गयी। अभियान चलाकर टीम ने गांव के सभी आवारा पशुओं को पकड़ लिया तथा उन्हें गौशाला भिजवा दिया। इसके बाद संगठन के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : भारतीय किसान यूनियन (भानु) का डीएफओ कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू