Rampur News: भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने मिलक नहीं पहुंचीं विधायक राजबाला

यूपी में भाजपा सरकार के 8 बर्ष तथा केंद्र सरकार के 10 बर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा जगह जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।सरकार द्वारा रामपुर के नुमाइश मैदान में भी तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसमें भाजपा सरकार द्वारा लागू योजनाओं से संबंधित सभी सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। आज प्रदर्शनी का अंतिम दिन है। निर्देशानुसार आज रामपुर जिले की सभी तहसील स्तर पर भाजपा के जनप्रतिनिधि योगी व मोदी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की आमजनमानस को उपलब्धियां बतायी जा रही हैं तथा मीडिया के माध्यम से उन्हें प्रसारित किया जा रहा है। इसी क्रम में मिलक तहसील मुख्यालय पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल को मिलक की जिम्मेदारी दी गयी थी। लेकिन कुछ ही समय बाद जिम्मेदारियों में वदलाव कर दिया गया। सूर्यप्रकाश पाल की जगह 38 मिलक विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक राजबाला को यह जिम्मेदारी सौंपी गई तथा उनके द्वारा मिलक ब्लॉक में पहुंचकर योगी व मोदी की भाजपा सरकार की उपलब्धियां बतायी जानी थीं लेकिन आश्वासन के बाद भी विधायक राजबाला मिलक नहीं पहुंची।  कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य समाजसेवी उनका इंतजार करते रहे। विधायक राजबाला के मिलक नहीं पहुंचने पर उपस्थित लोगों में आक्रोश फैल गया। तब आनन फानन में ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार को सरकार की उपलब्धियां बताए जाने का आग्रह किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: मिलक में खुला ड्यूक के कपड़ों का शोरूम, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ