गुरुवार को रामपुर के सैदनगर ब्लॉक क्षेत्र के सरकडी गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में छात्रों की आत्मरक्षा हेतु ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक वीर सिंह द्वारा 24 दिवसीय वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्रशिक्षण के अंतिम दिन छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रामपुर जिला प्रशिक्षण एंव शिक्षण संस्थान के प्रवक्ता डॉ राजीव कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्य अतिथि के समक्ष छात्राओं ने प्रशिक्षण के दौरान आत्मरक्षा हेतु सीखे दांव पेज का प्रदर्शन किया। जिसकी अतिथि द्वारा प्रशंसा की गयी। प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर रहीं कनक व कंचन, दूसरे स्थान पर रहीं शिवानी और पूजा तथा तीसरे स्थान पर रहीं निधि और पूजा को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। तथा विद्यालय की समस्त छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने कहा कि आज़ादी से पहले देश की महिलाओं को पढ़ने,लिखने, नौकरी व वोट देने का अधिकार नहीं था। महिलाएं मात्र संभोग, घरेलू कार्यों व मजदूरी के कार्यों तक ही सीमित थीं। अपने जीवन संघर्ष के दौरान डॉ भीमराव अम्बेडकर ने दलितों व महिलाओं के शोषण व उत्पीड़न को बहुत करीबी से देखा था। जब उन्हें भारत का संविधान बनाने का मौका मिला तो उन्होंने भारत के संविधान में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार। शिक्षा, सरकारी नौकरी में पचास प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित की इसके अलावा राजनीति में भी आरक्षण प्रदान किया। इसके पश्चात अन्य देशों की महिलाओं के साथ साथ भारत की महिलाओं की दशा में भी भारी सुधार हुआ। उन्हें शिक्षा, नौकरी और राजनीति में भागीदारी मिलने लगी। लेकिन कुछ आसामाजिक तत्व आज भी नारी शक्ति को एक गुलाम की महसूस करते हैं तथा उनका चरित्र हनन करने में जरा भी संकोच नहीं करते। वर्तमान में नारी शक्ति अभियान के तहत केंद्र व राज्य की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चला रही हैं। जिसमें सरकारी व निजी स्कूलों की छात्राओं को स्वाबलंबी,शसक्त व आत्मरक्षार्थ हेतु वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निश्चित ही इस प्रशिक्षण से छात्राएं आत्मरक्षा हेतु सशक्त बनेगीं और उनके ऊपर हो रहे अत्याचारों से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्रम में अलका श्रीवास्तव, हुमैरा जहूर, रिचा सक्सेना,बबलू यादव, राकेश यादव,अजीव सक्सेना आदि शिक्षक मौजूद रहे।
The Menu of this blog is loading..........
0 टिप्पणियाँ