Rampur News: मिलक में शांतिपुर्ण संपन्न हुई ईद की नमाज, मांगीं दुआएं

रविवार को ईद का चांद दिखाई देने के बाद मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल बन गया। चांद दिखते ही सोमवार को ईद मनाए जाना सुनिश्चित हो गया। सोमवार को यानी आज मिलक के ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी जानी थी। नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क दिखाई दिया। नमाज की भीड़ एकत्रित होने से पूर्व ही एसडीएम सुनील कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, निरीक्षक अनुपम शर्मा, मिलक कोतवाल धनजय सिंह, नायब तहसील अंकित अवस्थी ने अपने अपने निर्धारित पाइंटों पर सुबह आठ बजे डेरा डाल दिया। पौने नौ बजे लोगों ने नमाज पढ़ना शुरू किया। इस दौरान हजारों हाथों ने दुआएं मांगी। सवा नौ बजे नमाज अदा का कार्यक्रम समाप्त हुआ। उसके बाद ईदगाह से बाहर निकले लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : 2 अप्रैल से शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल का संचालन शुरू 🏊‍♂️✨