Rampur News: डॉ अम्बेडकर विचारधारा से देश की बदल रही तश्वीर और तकदीर: डॉ हरिश चंद्रा

सोमवार को रामपुर स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के मोहल्ला पक्का बाग से निकलने बाली अम्बेडकर शोभायात्रा का चमरव्वा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता रानी जाटव व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हंसराज जाटव उर्फ पप्पू ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सम्मलित सजायी गयी विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियों ने शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए। शोभायात्रा डॉ अंबेडकर के जन्मोत्सव पर मंगलगान गा रहीं एवं गीतों पर झूम रही महिलाएं दर्शकों के लिए आकर्षक का केंद्र रहीं। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जुलूस के रूप में हाइवे स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंची। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल बहुसंख्यक अम्बेडकर अनुयायी पार्क में आयोजित संगोष्ठी सभा स्थल में सम्मिलित हो गए। संगोष्ठी में मुख्य  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सत्यपाल सिंह को देख जनसमूह गदगद हो गया। सभा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में बाहर से आये गायक कलाकारों ने अपने ज्ञानबर्धक अम्बेडकर व तथागत बुद्ध के गीतों से दर्शकों को खूब रिझाया और कार्यक्रम का समा बांध दिया। कार्यक्रम के बीच बीच होनहार छात्राओं ने अंग्रेजी व हिंदी में डॉ अम्बेडकर व संविधान पर अपने अपनी मधुर वाणी से प्रकाश डाला तथा सुंदर सुंदर गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में  मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. हरिश चंद्रा ने अपने संबोधन में बताया कि अगर राष्ट्र को अखंडता,एकता और समानता के सूत्र में बंधना है  तो हमें जातियों में नहीं बटना होगा। पिछले 75 बर्षों में भारतीय संविधान को पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है। यदि देश मे संविधान पूरी तरह से लागू हो जाये तो देश में एकता,अखंडता व समानता का राज कायम हो जाएगा। तभी भारत देश खुशहाली और तरक्की की ओर अग्रसर हो सकेगा। देश के कुछ मुट्ठीभर  लोग धर्म की आड़ में लोगों को जाती और वर्ग में में बांटना चाहते हैं तथा भारतीय संविधान को बदलना चाहते हैं। लेकिन संविधान के रहते उनके यह मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो सकते। बाबासाहेब अंबेडकर का एक-एक प्रोविजन राष्ट्र के विकास के लिए मेडिसिन के लिए दवाई की तरह काम कर रहा है। डॉक्टर हरिश चंद्रा ने कहा कि वास्तव में अगर इस देश को विकसित करना है तो शिक्षा व रोजगार की तरफ कदम बढ़ाने होंगे। बाबा साहब को सिर्फ एक दल का अथवा एक-एक जाति का नेता न मान करके पूरे देश का नेता माना जाए। क्योंकि उन्होंने सबसे पहले प्राचीन वाणिज्य पर काम किया, प्राचीन वनिज व्यवस्था पर काम किया, प्रॉब्लम और रुपीस पर काम किया, नर्क के दलदल में फंसी महिलाओं के उत्थान के साथ साथ प्रत्येक धर्म व वर्ग के लोगों के हितों के लिए काम किया। लेकिन उनको सिर्फ दलित का नेता मानकर उनके सिद्धान्तों को सीमित किया जा रहा है। अगर उनके सिद्धांतो  को कम किया गया तो आने वाले समय में यह देश के लिए ठीक नहीं होगा। उन्होंने उदारहण देते हुए कहा कि सोमवार को उनके जन्मोत्सव पर दुबई उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। जो कि अपनी चमक की धमक पूरे विश्व मे छोड़ रही है। पूरे विश्व के लोग डॉ आंबेडकर के ज्ञान को अपने जीवन मे उतारकर उन्हें अपना आदर्श बना रहे हैं। इससे पहले विश्व के तमाम देशों में डॉ अम्बेडकर को ज्ञान का सूर्य मान चुके हैं उन्हें अपने अपने देशों में सर्वोच्च सम्मान देने का काम कार्य कर रहे हैं। लेकिन यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस देश मे डॉ आंबेडकर ने जन्म लिया, देश को विकसित राष्ट्र बनाने व विश्व पटल पर पहचान बनाने के लिए अनेकों कार्य किये। संविधान के जरिये देशबासियों की दुर्दशा को सुधारा। आज भी भारत में उनके नाम से कुछ लोग घृणा करते हैं। उनके अपमान में उनकी प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है। संविधान की प्रतियां जलाई जा रही हैं। हमे ऐसे कार्य करने बालों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना है। क्योंकि डॉ अंबेडकर कोई बस्तु नहीं है जिसे नष्ट किया जा सकता है। उन्हें उनके सिद्धान्तों और संविधान से कभी नहीं मिटाया जा सकता। यदि उनके शिक्षा के मूल मंत्र को जीवन मे उतार लिया जाए तो प्रत्येक व्यक्ति की खुशहाली की दहाड़ को कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सत्यपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत मे दस हजार से ज्यादा संगठन बाबा साहब के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन देश के उत्थान को दरकिनार कर उनके नाम पर सिर्फ अपना पेट भर रहे हैं। इसलिए सभी संगठनों को एक साथ एक ही पथ पर ही चलना होगा। तभी राजनीतिक, व्यापारिक, सरकारी नौकरी, न्यायपालिका व कार्यपालिका में भागीदारी सुनिश्चित हो सकती है। कार्यक्रम का संचालन चमन सिंह द्वारा किया गया। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर संघ द्वारा पार्क प्रांगण में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अरविंद गौतम, पूर्व बसपा अध्यक्ष शांति प्रसाद सागर, अजीत गौतम, बसपा जिला प्रभारी प्रमोद सागर निरंकारी, बादाम सिंह, राजा राम, जयपाल सिंह अंबेडकर, नरेश सिंह, जयवीर सिंह, अमर सिंह, प्रमोद सागर,  प्रेमचंद, रामोतार बौद्ध, रामसिंह खन्ना, सत्यपाल सिंह बादल, हरिओम रवि, रामबहादुर सिंह, वीर सिंह, सौरभ अदित्य, सभासद आशीष सागर, महेश सागर, दिनेश सागर, अमरपाल सिंह, लाल सिंह, रतेंद्र सिंह रवि, हुकुम सिंह, राजेश कुमार, अशोक कुमार, ओमप्रकाश सिंह, सुरेश कुमार, गौरव चौधरी, एसआई भीमसेन, एसआई सोहन सिंह  आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल  तैनात रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News,शाहबाद तहसील के गॉव धुरियाई से निकाली बाबा साहेब की शोभायात्रा